Bihar Police Constable Vacancy : बिहार पुलिस कैसे बने, जाने पूरी प्रक्रिया विस्तार रूप से

Bihar Police Constable Vacancy

बिहार पुलिस कैसे बनें ? जाने पूरी प्रक्रिया विस्तार से

हेलो दोस्तों यदि आप वर्दी के शौकीन हैं तो मैं आपको इस नई आर्टिकल के माध्यम से बिहार पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए क्या मापदंड है ? इनकी योग्यता क्या होनी चाहिए ? इसके फॉर्म भरने के लिए आयु सीमा कितनी होनी चाहिए एवं फिजिकल के लिए दौड़, हाई जंप, गोला फेक, की जानकारी होना बहुत जरूरी है। इसके साथ में इस आर्टिकल में इस फॉर्म भरने में कौन कौन से दस्तावेज की आवश्यकता पड़ती है इसकी भी जानकारी मैं इस आर्टिकल में पूरे विस्तार से लिखने वाले हैं। कृपया आप इस आर्टिकल को पढ़कर जान पाएंगे कि बिहार पुलिस की तैयारी कैसे करें एवं किस प्रक्रिया को अपनाते हुए आप बिहार पुलिस के पद पर स्थापित हो सकते हैं। इसके लिए आपको इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना होगा तभी आप इससे संबंधित पूरी जानकारी जान पाएंगे। तो मैं आपको स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी देने वाले हैं। नीचे लिखी गई स्टेप बाय स्टेप पढ़कर आप जानकारी ले सकते हैं।

बिहार पुलिस कांस्टेबल के लिए शिक्षा योगिता

यह एक महत्वपूर्ण प्रश्न है जो कि हर विद्यार्थी जानना चाहता है कि बिहार पुलिस का फॉर्म भरने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए ?तो मैं आपको बताना चाहता हूं कि इस फॉर्म को भरने के लिए कम से कम इंटरमीडिएट (10+2 ) पास होनी बहुत जरूरी है। या इसके बराबर कोई भी मान्यता प्राप्त संस्थान से यदि आप इंटर पास हैं। तो आप इस फॉर्म को भर सकते हैं। आप किसी भी विषय से हो कला, वाणिज्य, विज्ञान इन तीनों में किन्हीं भी विषय से आप पास है। तो इसके फॉर्म को भर सकते हैं।
यदि आप बिहार के किसी भी मान्यता प्राप्त मदरसा से शिक्षा ग्रहण किए हैं तो आप इस फॉर्म को भर सकते हैं। इसके अलावा संस्कृत या अंग्रेजी से भी पढ़ाई किए हैं और उनका प्रमाण पत्र आपके पास है। तो आप इस फॉर्म को भरकर सिपाही बन सकते हैं।

Bihar Police Constable Vacancy : बिहार पुलिस कैसे बने, जाने पूरी प्रक्रिया विस्तार रूप से, bihar police vacancy date 2023,bihar police official website,bihar police vacancy 2023 in hindi,bihar police vacancy 2023 sarkari result,bihar police constable syllabus,bihar police vacancy 2023 syllabus,csbc bihar police constable,bihar police form

आयु सीमा कितनी है ?

♦  यदि आप सिपाही बनने के लिए सोच रहे हैं तो आपको आयु सीमा के मापदंड के भीतर होना बहुत ही जरूरी है। क्योंकि मैं आपको स्टेप बाय स्टेप बताने वाले हैं आप नीचे पढ़े।

♦  यदि आप समान (अनारक्षित / समान्य ) वर्ग से हैं तो महिला एवं पुरुष के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है।

♦  BC / EBC के लिए पुरुष के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष हैं।

♦  BC / EBC के लिए महिला के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष हैं।

♦  SC/ST जाति वालों के लिए पुरुष एवं महिलाओं दोनों के लिए 18 वर्ष न्यूनतम आयु जबकि 30 वर्ष अधिकतम आयु निर्धारित की गई है।

बिहार पुलिस शारीरिक मापदंड

शारीरिक मापदंड के तहत आपके शरीर की आकृति जैसे की ऊंचाई मोटाई एवं छाती की चौड़ाई इन सभी इस मापदंड के अंतर्गत जांच की जाती है जो कि मैं आपको नीचे विस्तारपूर्वक बताने वाले हैं।

Height ( ऊंचाई )

♦   यदि आप General/BC वर्ग के पुरुष के लिए न्यूनतम ऊंचाई 165 सेंटीमीटर रखी गई है।

♦   EBC वर्ग पुरुषों के लिए न्यूनतम लंबाई 162 सेंटीमीटर निर्धारित किया गया है।

♦   यदि आप भारतीय मूल के गोरखा पुरुषों के लिए 160 cm

♦   SC/ST वर्ग के पुरुष के लिए 160 cm हैं।

♦   सभी वर्गों के महिलाओं के लिए न्यूनतम लंबाई 155 सेंटीमीटर सरकार की तरफ से मापदंड रखा गया है।

Chest (सीना)

  • UR/BC/EBC – 81 cm ( फुलाने पर 86 cm )
  • SC/ST/गोरखा – 79 cm ( फुलाने पर 84 cm )

Note : महिलाओं के लिए सीना माफ नहीं ली जाती है एवं सीना फुलाने के बाद कम से कम 5 सेंटीमीटर का अंतर होना चाहिए।

दौड़ (Race) – 50 मार्क्स

  • 1.6 km – 5 मिनट (Male)
  • 1 km – 4 मिनट (Female)

गोला फेंक/ Shot Put (25 मार्क्स)

♦   यदि आप 16 से 17 फीट तक गोला को फेंकते हैं तो आपको 9 अंक मिलेगा।

♦   यदि आप 17 से 18 फीट तक गोला को फेंकते हैं तो आपको 13 अंक मिलेगा।

♦   यदि आप 18 से 19 फीट तक गोला को फेंकते हैं तो आपको 17 अंक मिलेगा।

♦   यदि आप 19 से 20 फीट तक गोला को फेंकते हैं तो आपको 21 अंक मिलेगा।

♦   यदि आप 20 से जायदा गोला को फेंकते हैं तो आपको 25 अंक मिलेगा।

नोट : पुरुष के लिए 16 पॉइंट वजन का गोला होता है जबकि महिलाओं के लिए 12 पाउंड वजन का गोला होता है।

High Jump (ऊंची कुद)

  • पुरूष के लिए – 4 फीट
  • 4 फीट कूदने पर 13 अंक
  • 4 फीट 4 इंच कूदने पर आपको 17 अंक मिलेंगे
  • 4 फीट 8 इंच कूदने पर आपको 21 अंक मिलेंगे
  • 5 फीट कूदने पर 25 अंक
  • 4 फीट से कम कूदते हैं तो सभी पुरूष विद्यार्थियों को डिसक्वालीफाई कर दिया जाएगा।

महिला के लिए – 3 फीट

  • 3 फीट कूदने पर 13 अंक
  • 3 फीट 4 इंच कूदने पर आपको 17 अंक मिलेगा।
  • 3 फीट 8 इंच कूदने पर 21 अंक
  • 4 फीट कूदने पर 25 अंक
  • 3 फीट से कम कूदते हैं तो सभी महिला विद्यार्थियों को डिसक्वालीफाई कर दिया जाएगा।

Fee (फीस)

  • UR/OBC/ – 450
  • ST/SC – 112

Note : बिहार पुलिस बनना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको रिटेन एग्जाम देना होगा उसके बाद आपको फिजिकल के लिए बुलाया जाएगा जिसमें कि सबसे पहले आपसे दौड़ लिया जाएगा, उसके बाद हाई जंप, गोला फेक ,मेडिकल ए सब सारी प्रक्रिया से आपको गुजरना पड़ेगा और अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की जाएगी उसके बाद आप बिहार पुलिस के पद पर स्थापित हो सकेंगे।


Also Read…

SSC GD Constable : How to Become SSC GD Constable ? | Age Limit/Syllabus/Sallary Full Details-

Leave a Comment