Loco Pilot Full Details : ट्रेन ड्राइवर कैसे बने ? जाने पूरी जानकारी | How To Become Loco Pilot ?

रेलवे ड्राइवर कैसे बनें जाने पूरी जानकारी 

नमस्कार मेरे प्यारे छात्र-छात्राएं रेलवे ड्राइवर बनने के लिए शौक रखते हैं तो सबसे पहले आपको इसके बारे में पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी है। आप इस आर्टिकल के माध्यम से जान पाएंगे कि रेलवे ड्राइवर क्या है ?इनके कार्य क्या होते हैं ? उनकी क्वालिफिकेशन कितना होना चाहिए, आयु लिमिट क्या है, मेडिकल टेस्ट कैसा होता है एवं इसकी वैकेंसी कब आती है ? इन सभी बिंदुओं पर इस आर्टिकल में जानकारी मिलने वाला है कृपया आपके साथ कल को अंत तक पढ़े और जानकारी लें।

रेलवे ड्राइवर बनने के लिए योग्यता क्या है ?

जब विद्यार्थी रेलवे ड्राइवर बनना चाहते हैं उनके लिए क्वालिफिकेशन कम से कम मैट्रिक पास के साथ-साथ आईटीआई पास होना जरूरी होता है। आप 1 वर्षीय या 2 वर्षीय कोर्स किए हैं इससे कोई दिक्कत नहीं होगा सिर्फ आपको आईटीआई पास होना जरूरी है।

Loco Pilot Full Details : ट्रेन ड्राइवर कैसे बने ? जाने पूरी जानकारी | How To Become Loco Pilot ?

Age Limit (आयु सीमा)

रेलवे ड्राइवर बनने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। यदि आप 18 वर्ष के हैं तभी आप रेलवे ड्राइवर बनने योग्य है। इसकी अधिकतम उम्र सीमा 30 वर्ष रखी गई है। इसके बाद भी सरकार के नियमानुसार से आयु सीमा में जाति के अनुसार से छूट दी जाती है। ओबीसी जाति वाले विद्यार्थी को 3 वर्ष एवं Sc-St कटोरी वाले विद्यार्थी को 5 वर्ष की उम्र सीमा में छूट दी जाती है।

Exam Pattern For ALP

लोको पायलट में दो एग्जाम लिया जाता है। जिसमें की पहले एग्जाम में सिर्फ क्वालीफाई नंबर लाना होता है। प्रथम एग्जाम में 75 नंबर का एग्जाम होता है। जिसमें के 30 परसेंट पासिंग नंबर लाना होता है इसके लिए 60 मिनट का समय दिया जाता है। एवं दूसरी एग्जाम में 100 अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके लिए 90 मिनट का समय दिया जाता है। इसके साथ आप जिस ट्रेड के हैं उस ट्रेड के अनुसार से प्रशन पूछा जाता है। ट्रेड 75 नंबर का होता है। इसमें 60 मिनट का समय दिया जाता है। ट्रेड में आपको 33% लानी होती है।

Selection Process

लोको पायलट के सिलेक्शन 4 चरणों में संपन्य होता है। जो की मैं आपको नीचे बताने वाले हैं।

1. CBT -1
2. CBT -2
3. SICO TEST
4. MEDICAL TEST & DOCUMENT VERIFICATION

Syllabus For ALP

प्रथम चरण

गणित में से 20 प्रशन पूछे जाते हैं,सामान्य बुद्धि और तर्क 25 प्रशन, सामान्य विज्ञान 20 तथा करंट अफेयर्स एवं सामान्य जागरूकता के 10 प्रशन पूछे जाते हैं। जिसके लिए विधार्थी को 60 मिनट का समय दिया जाता हैं।

दूसरा चरण

तीसरे चरण के एग्जाम में सिर्फ साइंस का क्वेश्चन बढ़ाया जाता है इसके साथ ट्रेड का भी प्रश्न पूछा जाता है आप जिस ट्रेड से आईटीआई किए हैं उस डेट से आपके एग्जाम में क्वेश्चन आने वाला है।

  1. भाग – A में 90 मिनट में कुल 100 प्रश्न का जवाब देना होता है।
  2. भाग-B में 60 मिनट में टोटल 75 प्रश्न का जवाब देना होता है।
  3. भाग्य- A में आप पास होते हैं तभी भाग-B का कॉपी जांच होगी।
  4. सीबीटी के दोनो चरणों में निगेटिव मार्किंग रहता है।
  5. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए सही अंकों में से ⅓ अंक काटा जाता है।
  6. दोनों चरण में पास होते हैं तभी उन्हें मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है।
  7. तीसरे चरण में निगेटिव मार्किंग नहीं होता है।
  8. तीसरे चरण की परीक्षा में अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषा में प्रशन पूछे जाते हैं।

तीसरा चरण

वैसे विद्यार्थी जो प्रथम चरण के एग्जाम तथा दूसरे चरण के एग्जाम पास कर गए हैं उन विद्यार्थियों के द्वारा अब उसे साइको टेस्ट लिया जाएगा जिससे कि वैसे प्रश्न को पूछा जाता है जिस्म की विद्यार्थी का दिमागी टेस्ट की जाती है विद्यार्थी का ब्रेन किस तरह काम कर रहा है। उसकी आंखों को भी अच्छी तरह से टेस्ट किया जाता है।

चौथा चरण

और अंतिम चरण में विद्यार्थी का मेडिकल टेस्ट ली जाती है जिसमें की विद्यार्थी के शरीर के अंग की जांच किया जाता है जैसे कि विद्यार्थी का आंख 6/6 होना चाहिए एवं हाथ पैर अच्छी होनी चाहिए। लोको पायलट में मुख्यता आंख की जांच अच्छी से की जाती है। जिसमें की कलर ब्लाइंडनेस को टेस्ट किया जाता है जो विद्यार्थी कलर ब्लाइंडनेस रोग से ग्रसित है उन्हें ALP के पद से निष्कासित किया जा सकता है। उसके बाद विद्यार्थी का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है जिस्म की विद्यार्थी का हर प्रकार का डॉक्यूमेंट बारीकी से चेक किया जाता है।

Sallary For ALP

रेलवे में लोको पायलट उन्हें 1900 पे ग्रेड पर जॉइनिंग होते हैं। जिसका वेतन उन्हें 19000 से लेकर 35000 तक वेतन दिया जाता है। बाकी बहुत सारे अलाउंस लोको पायलट को मिलती है जिसे मिलाकर लगभग 45000 तक वेतन जा सकता है।

नोट : आज की आधुनिक युग में रेलवे में जॉब लेने के लिए विद्यार्थियों की संख्या काफी अधिक है। जिससे कि कंपटीशन लेवल हाई लेवल होता जा रहा है। विद्यार्थियों से अनुरोध है कि आप सभी विषयों को ध्यान पूर्वक गहराई से पढ़ने का प्रयास करें। ताकि आप कम समय में रेलवे में जॉब ले सकते हैं।


Also Read…

Bihar Forest Guard Full Information In Hindi : बिहार फॉरेस्ट गार्ड कैसे बने और इसे कौन अप्लाई कर सकता है – जाने पूरी जानकारी

Leave a Comment