Friday, September 22, 2023
HomeAll Government Job Latest UpdateStation Master Job Full Details : स्टेशन मास्टर कैसे बने ?, फॉर्म...

Station Master Job Full Details : स्टेशन मास्टर कैसे बने ?, फॉर्म भरने से लेकर सिलेक्ट होने तक पूरी जानकारी

Station Master कैसे बनें जाने पूरे विस्तार से 

हेलो नमस्कार दोस्तों मैं आपको रेलवे के उस पोस्ट के बारे में बताने वाले हैं। जिसे पाकर विद्यार्थी काफी खुश होते हैं। वह पोस्ट है स्टेशन मास्टर यह एक ऐसी पोस्ट है जिसमें की एक स्टेशन का मालिक बनाया जाता है। मैं आपको इस आर्टिकल में स्टेशन मास्टर कैसे बने ? इसकी सैलरी कितनी होती है ? स्टेशन मास्टर बनने के क्या फायदे होते हैं ? स्टेशन मास्टर क्या होता है ? स्टेशन मास्टर के लिए योग्यता कितनी होनी चाहिए। इसका एग्जाम पैटर्न क्या है एवं सिलेबस के साथ-साथ सैलरी की भी जानकारी दिया जा रहा है। यदि आप दिए गए बिंदु को विस्तार पूर्वक जानना चाहते हैं। तो हमारे द्वारा लिखी गई इस नई आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ने का प्रयास करें। तभी आप स्टेशन मास्टर के बारे में पूरी जानकारी जान पाएंगे इसके लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े और जानकारी पाए।

स्टेशन मास्टर क्या है यह रेलवे की एक ऐसी पोस्ट जो कि उच्चस्तरीय पोस्ट माना जाता है। इसे बनने के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए। यह एक ऐसा पोस्ट है जिसमे की एक स्टेशन को देखभाल करने के लिए जिम्मेदारी दी जाती है। स्टेशन मास्टर एक स्टेशन का मालिक होता है। जिसे उस स्टेशन की सारी जिम्मेदारी उसी के हाथों में होता है। किसी भी प्रकार के परेशानी आने पर स्टेशन मास्टर को जवाब देना होता है। यह एक हाई प्रोफाइल वाला पोस्ट है। जिसे हर कोई विद्यार्थी स्टेशन मास्टर बनना चाहता है।

Station Master ke liye Qualification क्या है ?

स्टेशन मास्टर बनने के लिए कम से कम विद्यार्थी को ट्वेल्थ पास (12th) के साथ-साथ किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। आप किसी भी सब्जेक्ट से स्नातक पास है तो कोई दिक्कत नहीं है सिर्फ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ विद्यार्थी को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान भी जानकारी होना चाहिए। तभी आप रेलवे में स्टेशन मास्टर के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो विद्यार्थी डिप्लोमा कोर्स भी किए हुए हैं वैसे विद्यार्थी भी स्टेशन मास्टर के लिए आवेदन कर पाएंगे।

स्टेशन मास्टर के लिए आयु सीमा क्या है ?

स्टेशन मास्टर बनने के लिए रेलवे की तरफ से आयु सीमा में एक मापदंड रखी गई है। जिसे सभी विद्यार्थी को इस मापदंड से गुजरना होगा। जो विद्यार्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है वह इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्टेशन मास्टर बनने के लिए अधिकतम उम्र सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकार के निर्देशानुसार उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग के विद्यार्थी को छूट दिया गया है। इसका लाभ विद्यार्थी ले सकते हैं। यदि आप ओबीसी कैटेगरी से आते हैं तो आपको उम्र सीमा में 3 वर्ष जबकि यदि आप एससी एसटी वर्ग से आते हैं। तो आपको उम्र सीमा में 5 साल की छूट दी जाती है।

Exam Pattern For Station Master

यदि आप ग्रेजुएशन पास हैं तो आपको स्टेशन मास्टर जॉब के लिए आवेदन करना होगा।

रेलवे बोर्ड के तरफ से समय-समय पर स्टेशन मास्टर के लिए आवेदन मांगे जाते हैं।

जब भी रेलवे के तरफ से स्टेशन मास्टर का वैकेंसी निकाली जाती है उस समय आपको अप्लाई करना होगा।

आवेदन करने के बाद विद्यार्थी से ऑनलाइन (CBT) लिखित परीक्षा ली जाती है।

Railway Station Master में दो एग्जाम लिया जाता है।

सबसे पहले पीटी एग्जाम होता है।

प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद मेंस एग्जाम लिया जाता है।

इसके बाद कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट देना होगा।

दोनों परीक्षाएं पास होने के बाद मेडिकल टेस्ट लिया जाता है।

इन सभी परीक्षाओं में यदि जो विद्यार्थी पास होते हैं उन्हें रेलवे स्टेशन मास्टर के लिए चयनित किया जाता है।

चयनित होने के बाद इसे ट्रेनिंग कराया जाता है।

ट्रेनिंग कराने के बाद इसे रेलवे स्टेशन मास्टर के लिए नियुक्त होता है।

स्टेशन मास्टर का सिलेबस क्या है ?

प्रारंभिक परीक्षा (CBT) : यह एक प्रथम चरण परीक्षा है जोकि ऑनलाइन परीक्षा ली जाती है इस परीक्षा में टोटल 100 अंकों का प्रश्न पूछा जाता है जिसके लिए 90 मिनट का समय दिया जाता है इस परीक्षा में गणित, रीजनिंग, करेंट अफेयर्स, GK & GS से प्रश्न पूछे जाते हैं।

मुख्य परीक्षा (CBT) : प्रारंभिक परीक्षा पास होने पर विद्यार्थी से मुख्य परीक्षा यानी कि मेंस एग्जाम लिया जाता है। इसमें 120 अंकों की प्रश्न पूछे जाते हैं इसके लिए एक घंटा 30 मिनट का समय निर्धारित किया जाता है। मुख्य परीक्षा पास करने के बाद विद्यार्थी से कंप्यूटर टाइपिंग स्किल टेस्ट ली जाती है।

Medical Test : प्रारंभिक परीक्षा एवं मुख्य परीक्षा तथा कंप्यूटर टाइपिंग स्किल टेस्ट पास होने के बाद विद्यार्थी को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है। जिसमें की विद्यार्थी का शारीरिक अंग पूरी तरह से चेक की जाती है। विद्यार्थी को शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह से स्वस्थ रहना चाहिए।

स्टेशन मास्टर की सैलरी कितनी होती है ?

Station Master की ज्वाइनिंग 4200 ग्रेड पे पर ज्वाइन होते है। इनकी सैलरी ₹35400 प्रति माह दिया जाता है। इसके अलावा अन भत्ते भी मिलते हैं जैसे की यात्रा भत्ता, आवास भत्ता एवं रिटायरमेंट होने पर पेंशन भी दिया जाता है। सरकार की तरफ से ओल्ड पेंशन समाप्त कर दिया गया है। अब नई पेंशन स्कीम ( NPS ) के तहत रिटायर होने पर एक ही बार सारा पैसा दिया जाता है। इसके पहले ओल्ड पेंशन में बुढ़ापे तक पेंशन के रूप में 50 % पैसे मिलते थे जो कि अभी सरकार के तरफ से बंद कर दिया गया है। इसकी लड़ाई सभी कर्मचारी के द्वारा लड़ी जा रही है। लेकिन अभी तक इस पर कोई विचार नहीं किया गया है।

नोट : रेलवे बोर्ड के तरफ से एनटीपीसी की वैकेंसी निकाली जाती है। इसी के तहत विद्यार्थी स्टेशन मास्टर बन सकते है। जब भी एनटीपीसी का फॉर्म रेलवे की तरफ से निकाली जाती है उसे आप जरूर भरें। क्योंकि रेलवे में जॉब पाने के लिए विद्यार्थियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है जिसे की कंपटीशन लेवल हाई होती जा रही है। विद्यार्थी से अनुरोध है कि आप सभी विषयों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और कम समय में रेलवे में जॉब प्राप्त करें।


Also Read…

Loco Pilot Full Details : ट्रेन ड्राइवर कैसे बने ? जाने पूरी जानकारी | How To Become Loco Pilot ?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments