Railway Engineer कैसे बनें जाने पूरी जानकारी
नमस्कार दोस्तों मैं आपको इस नए लेख में रेलवे इंजीनियर कैसे बने ? रेलवे इंजीनियर बनने के लिए क्या करें ? इसकी योग्यता क्या है ? इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बताने वाले हैं। अगर आप भी रेलवे इंजीनियर बनने के लिए मन में सोच रहे हैं तो मैं आपको इस आर्टिकल के जरिए इसकी पूरी जानकारी देने वाले हैं। क्योंकि भारत देश में सबसे अधिक रोजगार देने वाला क्षेत्र रेलवे को माना जाता है। प्रत्येक वर्ष रेलवे के रिक्त पदों के लिए आरआरबी रेलवे भर्ती आयोजित करती है। जिसके चलते अधिक से अधिक युवा रेलवे में जॉब करना पसंद करते हैं।
रेलवे इंजीनियर कैसे बनें ? How To Become a Railway Engineer ?
वैसे विद्यार्थी जो रेलवे में इंजीनियर बनना चाहते हैं। तो इसके लिए काफी ज्यादा मेहनत करनी होगी। यदि आप रेलवे इंजीनियर पद के लिए आवदेन करना चाहते ही तो आपके पास इंजीनियर की डिग्री होनी चाहिए।यदि आप बीई या बीटेक किए है। और आपके इसका सार्टिफेसेट है तो आप इसके फॉर्म को एप्लाई कर सकते हैं। रेलवे में जेईई पद काफी अच्छी मानी जाती हैं। जेई के अधीन बहुत सारे स्टाफ काम करते है। जेईई के आदेशानुसार सभी कर्मचारी काम करते है।
Qualification ( योग्यता )
- इसके लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12 वीं पास होना चाहिए। केवल साइंस से जो मैथ में अच्छे अंको से पास होना जरूरी है।
- इसके बाद आपको किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से बीई या बीटेक पास होना चाहिए।
- इसके लिए इंजीनियर की सार्टिफेकेट होना चाहिए।
पद के अनुसार से योग्यता
- Junior Engineer – Diploma/Degree in Engineer
- Depot Material Superintendent – Diploma/Degree
- Junior Engineer ( Information Technology ) – PGDCA/ B.sc ( computer Science)/ B.Tec/BCA
- Chemical & Metallurgical Assistant – Bachelor’s Degree ( phy+Che 55% marks )
आयु सीमा ( Age Limit )
रेलवे में जेई पद के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल निर्धारित की गई है। जबकि इस पद के लिए अधिकतम उम्र 33 वर्ष तय किया गया है। सरकारी नियमानुसार जाति के आधार पर आयु सीमा में छूट का प्रावधान है। यदि आप ओबीसी विद्यार्थी हैं तो आपको 3 वर्ष की छूट दी जाएगी अगर यदि आप sc-st विद्यार्थी है तो आपको 5 वर्ष छूट मिलेगी इसके अलावा पीडब्ल्यूडी विद्यार्थी को 10 वर्ष की छूट दी जाती है।
आवदेन शुल्क
रेलवे जूनियर इंजीनियर पद के लिए यदि आप आवेदन करते हैं तो जनरल एवं ओबीसी विद्यार्थी के लिए ₹500 शुल्क निर्धारित की गई है। इसके अलावा महिलाओं एवं अनुसूचित जनजाति को ₹250 शुल्क निर्धारित की गई है।
Exam Pattern
इसमें दो ऑनलाइन एग्जाम लिया जाता है। जिसमे की CBT-1 तथा CBT- 2 एग्जाम देना पड़ता है। CBT-1 में 100 प्रश्न पूछे जाते हैं जबकि CBT-2 में 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रशन के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया है।
- गणित – 30
- सामान्य बुद्धि और तर्क – 25
- सामान्य जागरूकता – 15
- एंव सामान्य विज्ञान – 30
अब आते हैं CBT-2 में
इसमें भी 150 प्रश्न पूछे जाएंगे जो की 150 अंको का होगा। इसमें General knowledge,
- Physics & chemistry,
- Basics of computer application,
- Basics of environment & pollution control,
- Technical abilities से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
वेतन कितना होता है ?
रेलवे इंजीनियर को छठे वेतन के अनुसार से वेतन का भुगतान किया जाता है जिसमें की ₹42 ग्रेड पर जॉइनिंग होती है रेलवे इंजीनियर का वेतन लगभग 32000 से लेकर ₹38000 तक दिया जाता है इसके अलावा कर्मचारी को बहुत सारे अलाउंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है जैसे कि आने जाने का भाड़ा आवास का एवं शहर के अनुसार से भी छूट दी जाती है।
परीक्षा की तैयारी कैसे करें ?
- सबसे पहले विद्यार्थी को इसका सिलेबस की जानकारी होना चाहिए।
- इसके बाद आप एक टाइम टेबल बनाएं।
- सभी विषयों पर पर्याप्त समय देकर उसे अध्ययन करें।
- सिलेबस को छोटे-छोटे भागों में बांट कर तैयारी करें।
- जिस विषय में आप कमजोर हैं उस विषय पर ज्यादा ध्यान दें।
- आप प्रत्येक दिन जनरल अवेयरनेस को ध्यान में रखें इसके लिए न्यूज़पेपर पढ़ें।
- रेलवे इंजीनियर में पूछे जाने वाले सभी विषयों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- प्रतिदिन मॉक टेस्ट बनाएं।
- मैथ्स रीजनिंग के प्रश्न बार-बार प्रैक्टिस करें।
फॉर्म को कैसे भरें ?
- फॉर्म भरने के लिए आप अपने लैपटॉप में क्रोम ब्राउज़र को ओपन करें।
- इसके बाद रेलवे की ऑफिशियल साइट पर जाएं।
- इसके लिए क्रोम ब्राउजर में rrb.nic.in लिखकर सर्च करें।
- थोड़ी देर में आपके हो मसकीन पर इसका ऑफिशियल साइट खुलकर प्रदर्शित होगा।
- इसके बाद आप जेईई वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- इसमें मांगी गई आपकी व्यक्तिगत जानकारी भरे।
- इसके बाद आप अपना इसमें फोटो, सिग्नेचर तथा डॉक्यूमेंट को अपलोड करें।
- और अंत में ऑनलाइन पेमेंट करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद सफलतापूर्वक आपका फॉर्म अप्लाई हो चुका है इसे आप प्रिंट आउट निकाल ले।
भर्ती प्रक्रिया क्या है ?
रेलवे में इंजीनियर पद पर स्थापित होने के लिए सबसे पहले आपको प्रारंभिक एग्जाम पास करनी होगी उसके बाद मुख्य विराम पास करना होगा यदि आप दोनों के जाम पास कर जाते हैं तो आपसे एक इंटरव्यू लिया जाएगा जिसके बाद आपको मेडिकल तथा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा इन सभी सारी प्रक्रिया से गुजरने के बाद आप रेलवे में जेईई पद पर काम कर सकते हैं।
Also Read…
Indian Navy : How To Join Indian Navy ? | Indian Navy Full Information in Hindi